उज्जैन के महाकाल मंदिर के छत पर लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर,परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई। मंदिर के गेट नंबर-1 के पास बने फैसिलिटी सेंटर के ऊपर अचानक आग भड़क उठी। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। फैसिलिटी सेंटर की छत पर भड़की आग मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के नजदीक बने फैसिलिटी सेंटर की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कंट्रोल रूम है। वहीं अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले […]



