उज्जैन के श्री खड़े हनुमान मंदिर पर संकट? देशभर से उमड़ रहे श्रद्धालु, पुजारी बोले- आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
उज्जैन। प्रशासनिक कार्रवाई की आशंका के बीच उज्जैन का श्री खड़े हनुमान मंदिर इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। मंदिर को लेकर चल रही कार्रवाई की खबरों के बीच अब स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त यहां पहुंच रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित महेश बैरागी का आरोप है कि प्रशासन मंदिर और भगवान श्री खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की दिशा में कार्रवाई कर रहा है। उनका कहना है कि प्रतिमा की दोबारा जांच के लिए पुरातत्व विशेषज्ञों को बुलाया गया […]



