उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी ईको वैन, 8 महिलाओं समेत 9 की मौत; कई घायल
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मृतकों में वाहन चालक अनिल देवराड़ा समेत आठ महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बैंक के काम से गई थीं महिलाएं, लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा होने […]



