CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, उत्तर के जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन; 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का रुख बदलने लगा है। चक्रवात अकवान का प्रभाव कम होने के साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां लगभग बंद हो गई हैं। इसके बाद अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है। ऐसे में सरगुजा संभाग सहित उत्तर के जिलों में सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो सकती है। हालांकि, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश की रफ्तार थमी, अब शुष्क रहेगा मौसम पिछले […]