भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ की उम्मीद बढ़ी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिए सकारात्मक संकेत
० उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया, बस्तर के युवाओं के लिए खुल सकते हैं नए अवसर रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल की उम्मीद जगी है। भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को भेजे जवाबी पत्र में कहा है कि इस प्रस्ताव पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगी। दरअसल, 26 जून को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भारतीय सेना में ‘बस्तर […]



