CG Weather Today: रायपुर में 34 डिग्री पहुंचा पारा, उमस-गर्मी से बढ़ी परेशानी; 19 सितंबर से फिर तेज होगी बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ने से मौसम में गर्मी का असर बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री अधिक रहा। दिनभर तेज गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, अब मौसम विभाग ने प्रदेश में दोबारा बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत दिए हैं। 19 सितंबर से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के […]



