एमी विर्क के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग! कनाडा में पंजाबी सिंगर के कार्यक्रम के बाद मचा हड़कंप, गैंग कनेक्शन की भी चर्चा

  एबट्सफोर्ड। कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में एक वाहन को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए गए। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी का वास्तविक निशाना कौन था। साथ ही, एमी विर्क उस वाहन में मौजूद थे या नहीं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। SUV से दूसरी गाड़ी पर चलीं गोलियां पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे के बाद हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक गहरे रंग की SUV […]