छत्तीसगढ़ पहुंचीं भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत; प्रदेश कार्यालय में CM साय ने की मुलाकात
रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद स्मृति ईरानी रविवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह स्मृति ईरानी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार उनके स्वागत में राजधानी में होर्डिंग और बैनर लगाने से परहेज किया गया है। हालांकि, शहर में जगह-जगह […]



