Cyclone Akwan : ओडिशा के गोपालपुर तट से टकराया चक्रवात ‘अकवान’, 80 की रफ्तार से चली हवाएं; 3.72 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
भुवनेश्वर/रांचीः चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने शुक्रवार सुबह ओडिशा के गोपालपुर के पास तट पर दस्तक दी। पिछले 24 दिनों के भीतर ओडिशा तट से टकराने वाला यह तीसरा समुद्री तूफान है। हालांकि, प्रशासन की पहले से की गई तैयारियों और समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अब तट से टकराने के बाद तूफान कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। आंध्र की बजाय ओडिशा की ओर मुड़ा तूफान मौसम वैज्ञानिकों ने शुरुआत में चक्रवात अकवान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान जताया था, लेकिन बाद में इसकी दिशा बदल गई। भारत मौसम […]



