कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं कर पाए ट्रेंकुलाइज, ग्रामीणों में दहशत; 20 स्कूल बंद
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। उदयपुर क्षेत्र में हाथियों के विचरण और कबरा हाथी की सक्रियता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इलाके के करीब 20 स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं, वन विभाग की टीमें हाथियों की निगरानी के साथ कबरा हाथी को पकड़ने के अभियान में जुटी हुई हैं। 18 हाथियों का दल जंगलों के बीच कर रहा विचरण जानकारी के मुताबिक, 18 हाथियों का एक दल तेंदुटिकरा और सरमा जंगल के बीच विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार […]



