कबीरधाम धान घोटाला: 1.06 करोड़ की हेराफेरी, तीन उपार्जन केंद्रों से हजारों क्विंटल धान गायब
रायपुर/कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। भौतिक सत्यापन के बाद तीन उपार्जन केंद्रों—बघर्रा, बाघामुड़ा और रमतला—में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में कुल 4471.98 क्विंटल धान का हिसाब गड़बड़ पाया गया, जिसकी कीमत समर्थन मूल्य के आधार पर करीब 1.06 करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच रिपोर्ट से साफ संकेत मिलते हैं कि यह मामला सामान्य लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित आर्थिक अपराध है। तीनों केंद्रों में एक ही पैटर्न सामने आया—ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान खरीदी दर्ज और भुगतान भी जारी, लेकिन गोदामों में उतनी मात्रा में धान मौजूद नहीं मिला। इससे फर्जी खरीदी […]



