Chhattisgarh Politics: तीन तूफानों से 80% किसान प्रभावित! दीपक बैज ने पूछा- कहां है सरकार का सर्वे, कब मिलेगा मुआवजा?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और लगातार आ रहे चक्रवाती तूफानों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसल से लेकर कटाई के बाद रखे धान तक को नुकसान पहुंचा है। इस मुद्दे पर अब प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। शनिवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 24 दिनों में प्रदेश ने तीन तूफानों का सामना किया है और करीब 80 प्रतिशत किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन सरकार अब तक फसल नुकसान का सर्वे शुरू नहीं करा पाई है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के कई […]



