रायपुर में वाटर कूलर बना मौत का कारण, करंट लगने से युवक की मौत; बचाने पहुंचा पुलिसकर्मी भी झुलसा

  रायपुर। विधानसभा थाना परिसर में वाटर कूलर से फैले करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक भी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस परिसर में हड़कंप मच गया। पानी पीने गया था युवक, कूलर छूते ही लगा करंट पुलिस के अनुसार बिल्हा निवासी रमेश ठाकुर किसी काम से विधानसभा थाना पहुंचे थे। परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी पीने के दौरान जैसे ही उन्होंने कूलर को छुआ, उन्हें तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आकर रमेश वहीं तड़पने लगे। उन्हें बचाने पहुंचे आरक्षक गणेश भी करंट की चपेट में […]