Big News : कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट ढेर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। देवसर के जांगलपोरा इलाके में जारी मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि आतंकी ने एक मस्जिद के अंदर पनाह ले रखी थी और वहीं से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहा था। कई दिनों से उसकी तलाश में अभियान चला रही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया। कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आपसी […]



