कांकेर में GST की असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते गिरफ्तार, डेढ़ लाख की डील में ACB ने बिछाया जाल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक कबाड़ी कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रायपुर और जगदलपुर की ACB टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा। इस मामले में रकम पहुंचाने वाले सहयोगी इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी छोड़ने के बदले मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत मामला कांकेर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का है। जानकारी के मुताबिक, कांकेर में पदस्थ GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी के […]