कांग्रेस में संगठन विवाद, वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त; इस्तीफों से बढ़ा राजनीतिक तनाव

रायपुर। रायपुर में शहर जिला कांग्रेस के 70 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। लगभग दो घंटे तक चले विचार-विमर्श के बाद प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने इस सूची को निरस्त करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह सूची बिना पीसीसी की अनुमति के शहर अध्यक्ष द्वारा जारी की गई थी। सूची रद्द होने के बाद पार्टी में असंतोष देखने को मिला और इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि 35 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े दिनेश ठाकुर ने इस फैसले से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, यह सूची पूर्व विधायक […]