रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची, कांग्रेस-AAP समेत 4 संगठनों को नोटिस

Supreme Court News: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों को लेकर कानूनी विवाद गहरा गया है। प्रदर्शन के कारण व्यापार प्रभावित होने का हवाला देते हुए व्यापारिक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कारोबारियों ने अदालत में संशोधित याचिका दाखिल कर रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत चार संगठनों को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। कांग्रेस और AAP समेत चार पक्षों को नोटिस व्यापारिक संगठनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस, कॉकरोच जनता […]