छत्तीसगढ़ में सीमेंट की बोरी तीन महीने में 80 रुपये तक महंगी, कार्टेल बनाकर मुनाफाखोरी का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में पिछले तीन से चार महीनों के दौरान लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खुदरा बाजार में सीमेंट की एक बोरी के दाम करीब 80 रुपये तक बढ़ गए हैं। खास बात यह है कि कीमतों में यह इजाफा एकमुश्त न होकर धीरे-धीरे किया गया, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। दीपावली के बाद मकान निर्माण का काम तेज होने के बीच हुई इस बढ़ोतरी ने सीमेंट कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन-चार महीने में 80 रुपये तक बढ़े दाम खुदरा बाजार में पिछले तीन-चार महीनों […]