कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में बायलर ब्लास्ट, भीषण आग से मचा हड़कंप; 8 दमकल की मदद से 3 घंटे बाद पाया गया काबू

  कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में शनिवार दोपहर बायलर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय फैक्ट्री में 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्लास्ट के बाद काले धुएं से ढका पूरा इलाका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बायलर में तेज धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र काले धुएं से भर गया। धुएं के साथ रासायनिक गंध और जलन […]