कृति सेनन के राखी ऐड पर विवाद, विरोध के बाद कंपनी ने सभी प्लेटफॉर्म से हटाया विज्ञापन

  नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हुआ और कई लोगों ने इसकी आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद अब संबंधित ज्वैलरी कंपनी ने यह विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर जारी किए गए इस विज्ञापन में कृति सेनन सफेद रंग की ब्रालेट पहने नजर आई थीं। विज्ञापन में वह अपने भाई और एक पालतू डॉग को राखी बांधती दिखाई दीं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई और विज्ञापन की आलोचना शुरू कर […]