केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, चीरबासा हैलीपैड के पास रास्ता हुआ बंद; बारिश थमने का इंतजार

  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की राह एक बार फिर मुश्किल हो गई है। शनिवार सुबह चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और पत्थर खिसककर रास्ते पर आ गए। बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित मार्ग पर मलबा आने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना की सूचना शनिवार सुबह दूरभाष के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई। मौसम साफ होने के बाद शुरू होगा काम सूचना मिलने पर डीडीएमए गुप्तकाशी […]