केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, चीरबासा हैलीपैड के पास रास्ता हुआ बंद; बारिश थमने का इंतजार

  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की राह एक बार फिर मुश्किल हो गई है। शनिवार सुबह चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और पत्थर खिसककर रास्ते पर आ गए। बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित मार्ग पर मलबा आने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना की सूचना शनिवार सुबह दूरभाष के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई। मौसम साफ होने के बाद शुरू होगा काम सूचना मिलने पर डीडीएमए गुप्तकाशी […]

खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, प्रशासन ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश, आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को निकटतम होल्डिंग सेंटर और सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए पुलिस, एनडीआरएफ, […]

Kedarnath Yatra 2025:रास्ता हुआ बंद, फंसे 800 श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ- एसडीआरएफ ने निकाला, दो सौ यात्री दर्शन कर वापस लौटे

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में रास्ता बंद होने से यात्री फंस गए थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस ने आज गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे तक 800 यात्रियों को निकाला। मौके पर लगभग 60-70 यात्री रुके हैं। भारी बारिश की चेतावनी के बीच तैयारियों पर राज्य के आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि कहीं भी कोई महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ है। हमारा चार धाम मार्ग कुछ क्षेत्रों को छोड़कर ज्यादातर खुला है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच की सड़क पर मलबा है, लेकिन यह रोजाना खुली रहती है। इसी तरह, सिरोबगड़ में सड़क ज्यादातर दिनों में बंद रहती है। हम इसे फिर से खोल रहे हैं और स्थायी मरम्मत सुनिश्चित […]

Kedarnath Yatra: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए पांच यात्री, दो की मौत, तीन घायल

देहरादून। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के चलते हुए पांच यात्री इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के […]