कोंडागांव में सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत: फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, 17 लोग बीमार
कोंडागांव। कोंडागांव जिले के तमरावंड गांव में आयोजित सामूहिक भोज अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। भोजन करने के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के बीच एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि गांव में देवी-देवताओं की पूजा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते 17 लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें तत्काल […]



