CG Ambulance Accident: खड़ी ट्रक में घुसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत; तीन गंभीर
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इलाज के बाद मरीज को ओडिशा ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है। देवाशीष स्कूल के पास खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र […]



