Baloda Bazar Road Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत; 10 घायल, मचा हड़कंप
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर दरचुरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस CG 04 NM 0859 सोमवार तड़के अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 यात्री सवार थे। बताया जा रहा […]



