Durg News: खारून नदी का एनीकट पार करते समय बाइक समेत बहा युवक, डूबने से मौत; SDRF ने निकाला शव
दुर्ग। खारून नदी में एनीकट पार करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। तेज बहाव के बीच बाइक से नदी पार करने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिरकर डूब गया। हादसे के बाद SDRF की टीम ने घंटों तलाश कर युवक का शव बरामद किया। धमतरी से आया था युवक घटना रानितराई थाना क्षेत्र के पाटन अंतर्गत ओदरागहन की बताई जा रही है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के तर्रागोंदी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र 17 सितंबर की रात करीब 7 बजे बाइक से खारून नदी का एनीकट पार कर रहा था। इसी […]



