Durg News: हाईकोर्ट से राहत के बाद ज्वाइनिंग देने पहुंचे पूर्व कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने लौटाया

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलसचिव पद को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को विश्वविद्यालय में ज्वाइनिंग देने पहुंचे, लेकिन शासन स्तर से कोई नया आदेश नहीं होने का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया। हालांकि, ज्वाइनिंग नहीं मिलने के बावजूद डॉ. कुलदीप घंटों तक विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद रहे। ज्वाइनिंग को लेकर विश्वविद्यालय में रही हलचल डॉ. भूपेंद्र कुलदीप के विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद परिसर में काफी हलचल रही। स्टाफ के सदस्य पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया […]

Durg News: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर CGST का छापा, 2 मशीन और 30 बोरा गुटखा जब्त; दो जगह कार्रवाई

  दुर्ग। दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुम्हारी के स्टेशन चौक स्थित एक फैक्ट्री में दबिश देकर टीम ने नकली गुटखा बनाने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरा अवैध गुटखा जब्त किया है। कार्रवाई के बाद जब्त सामान को रायपुर ले जाया गया है। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम, फैक्ट्री में मचा हड़कंप जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जीएसटी की टीम तीन गाड़ियों में कुम्हारी पहुंची और स्टेशन चौक स्थित संदिग्ध फैक्ट्री में छापा मारा। जांच के दौरान टीम को नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और बड़ी मात्रा में तैयार माल मिला। अधिकारियों ने मौके […]

Durg News: खारून नदी का एनीकट पार करते समय बाइक समेत बहा युवक, डूबने से मौत; SDRF ने निकाला शव

  दुर्ग। खारून नदी में एनीकट पार करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। तेज बहाव के बीच बाइक से नदी पार करने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिरकर डूब गया। हादसे के बाद SDRF की टीम ने घंटों तलाश कर युवक का शव बरामद किया। धमतरी से आया था युवक घटना रानितराई थाना क्षेत्र के पाटन अंतर्गत ओदरागहन की बताई जा रही है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के तर्रागोंदी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र 17 सितंबर की रात करीब 7 बजे बाइक से खारून नदी का एनीकट पार कर रहा था। इसी […]

दुर्ग में भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, होटल में चाय पीते वक्त गले पर किया वार; आरोपी फरार

  दुर्ग। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। जोरातराई के वार्ड-37 में एक युवक ने भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर गंभीर चोट आई है। घायल भाजपा नेता को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल में चाय पी रहे थे भाजपा नेता बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह यादव शनिवार सुबह जोरातराई के एक स्थानीय होटल में बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और […]

दुर्ग कांग्रेस नेता हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी पकड़े गए

  दुर्ग। दुर्ग-धमधा रोड पर लूट के दौरान कांग्रेस नेता एवं सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। घटना में इस्तेमाल हथियार, बाइक और लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है।   दुर्ग पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आदर्श उर्फ लाल (19) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इस मामले में तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में […]

दुर्ग में दिनदहाड़े 4.90 लाख की चोरी: कारोबारी की कार का शीशा तोड़ नकदी से भरा बैग ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पार्टी को भुगतान करने ले जा रहे थे नकदी पुलगांव थाना पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी, जो देव एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक हैं, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से 4.90 लाख रुपये लेकर निकले […]

भीषण गर्मी में स्कूल खोलने का असर : दुर्ग में प्रार्थना सभा में गर्मी से बेहोश हुआ छात्र, मचा हड़कंप

  दुर्ग। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। बच्चे नए उत्साह और उमंग के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन दुर्ग के जेआरडी स्कूल में पहले ही दिन एक चिंताजनक घटना ने सभी को परेशान कर दिया। प्रार्थना सभा के दौरान भीषण गर्मी के कारण एक छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी। तेज धूप और उमस के बीच बच्चे मैदान में खड़े थे। इसी दौरान एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन […]

दुर्ग में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बायपास रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक परिवार के तीन सदस्य कार से बायपास रोड होते हुए दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए कार सवारों ने तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी […]

दुर्ग में चोरी के कोयले का बड़ा खेल उजागर, फर्जी GST बिल से हो रही थी खरीद-फरोख्त

  दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 15.530 टन कोयला जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के पास एक गोदाम में अवैध रूप से कोयला स्टोर कर उसकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ। जांच में फर्जी निकला GST बिल गोदाम संचालक विजय केसरवानी से जब कोयले के दस्तावेज मांगे गए तो उसने खरीद-बिक्री […]

सुशासन तिहार में अफसर पर गिरी गाज: भाजपा नेता से बहसबाजी पड़ी भारी, जनपद CEO रूपेश पांडे निलंबित

  दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन अभियान के बीच दुर्ग जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। सुशासन तिहार के दौरान भाजपा नेता से तीखी बहस और अभद्र व्यवहार के मामले में जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद दुर्ग संभाग आयुक्त ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, थनौद गांव में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण की राशि जारी होने को लेकर भाजपा के दुर्ग ग्रामीण मंडल महामंत्री पुराण देशमुख और जनपद सीईओ रूपेश पांडे के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता ने […]