Gariaband Naxal News: गरियाबंद में नक्सलियों के छिपाए विस्फोटकों का जखीरा बरामद, टिफिन IED और 4 UBGL राउंड मिले

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया हुआ विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है। इसमें 2.5 किलोग्राम की टिफिन आईईडी, चार यूबीजीएल राउंड और अन्य सामग्री शामिल हैं। संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। जंगलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी सुरक्षा बल जंगलों में माओवादियों के पुराने डंप और छिपाई गई सामग्री की तलाश में अभियान चला रहे हैं। इसी […]