महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, गर्भगृह में घुसने की कोशिश; सुरक्षाकर्मियों से मारपीट, कई घायल
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर दर्शन व्यवस्था को लेकर कांवड़ियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ कांवड़ियों ने निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए नंदी हॉल से गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कांवड़िये भगवान महाकाल को जल अर्पित करने की निर्धारित व्यवस्था के बजाय नंदी हॉल के रास्ते गर्भगृह में प्रवेश करना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। बैरिकेड और दान पेटियों को नुकसान पहुंचाने का […]



