महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान मची भगदड़ जैसी स्थिति, करंट की अफवाह से सहमे श्रद्धालु,13 अस्पताल पहुंचे
उज्जैन। महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच सोमवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नीलकंठ द्वार के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। वहीं हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद करीब 13 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी का उपचार उज्जैन जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सक घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। करंट की अफवाह से बिगड़ी स्थिति जानकारी के अनुसार, सोमवार […]



