Rudraprayag Accident: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की दर्दनाक मौत, छह घायल; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रातभर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पोखरी से रांसी जा रहा था वाहन जानकारी के मुताबिक, बोलेरो वाहन पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण […]