गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा, पूरी रात क्लब में पार्टी के बाद महिला बाइकर्स का किया पीछा
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया उर्फ शिवानी चौहान को कार से टक्कर मारने के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी कल्याण बैंसला और लवनिश अपने दो अन्य साथियों के साथ पूरी रात क्लब में पार्टी कर रहे थे। इसके बाद रविवार सुबह चारों कार से फरीदाबाद के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के लिए कल्याण ने अपने परिचित से कार ली थी। चारों दोस्त शनिवार रात एमजी रोड स्थित एक क्लब पहुंचे और वहां पार्टी की। रविवार सुबह क्लब से निकलने के बाद जब वे गोल्फ कोर्स रोड पर […]



