गोल्डी बराड़ पर अमेरिका-कनाडा का शिकंजा, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल; 9.26 करोड़ का इनाम घोषित
नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने उसकी तलाश तेज कर दी है। अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी FBI ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। वहीं, कनाडा ने भी उसे देश के 25 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है। दोनों देशों ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की है। FBI ने गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारी देने पर 10 लाख […]



