ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय मुक्केबाजों का दमदार पंच, चार खिलाड़ी पहुंचे फाइनल
० प्रीति, अंकुश, जैस्मीन लंबोरिया और अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल जीते, अब स्वर्ण पदक पर नजर ग्लास्गो। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नौवें दिन भारत के चार मुक्केबाजों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब प्रीति पवार, अंकुश, जैस्मीन लंबोरिया और अरुंधति चौधरी स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। प्रीति ने 5-0 से दर्ज की शानदार जीत महिला 54 किग्रा वर्ग में भारत की प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन मवापे को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया और सटीक पंचों से विपक्षी […]



