रायपुर में अब दो नहीं, चार डस्टबिन जरूरी: नए कचरा नियमों से बदलेगा शहर का वेस्ट मैनेजमेंट
रायपुर। शहर में कचरा प्रबंधन का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अधिसूचित किए जाने के बाद घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे के सेग्रीगेशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। अब तक गीले और सूखे कचरे के लिए दो डस्टबिन का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन नए सिस्टम में कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर रखना होगा। चार श्रेणियों में अलग होगा कचरा रायपुर नगर निगम आयुक्त साबित मिश्रा के अनुसार नए प्रावधानों के तहत कचरे को शुष्क, आर्द्र, स्वच्छता अपशिष्ट और भारी धातु अपशिष्ट की श्रेणियों में अलग-अलग किया जाएगा। इसके लिए घरों, संस्थानों और […]



