चीनी के बढ़ते दाम पर बड़ी राहत : ISMA का दावा- देश में नहीं है कमी, जल्द घटेंगे भाव

दिल्ली। देश में बढ़ती चीनी की कीमतों के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने स्पष्ट किया है कि देश में चीनी की कोई वास्तविक कमी नहीं है। संस्था को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खुदरा बाजार में चीनी के दाम नीचे आ सकते हैं। जमाखोरी और सट्टेबाजी से बढ़े दाम ISMA के अध्यक्ष नीरज शिरगाओकर के मुताबिक, हालिया कीमत वृद्धि के पीछे बाजार में सट्टेबाजी और व्यापारियों की ओर से अधिक मात्रा में चीनी का भंडारण प्रमुख कारण रहे हैं। इसके चलते बाजार में अस्थायी तौर पर आपूर्ति का दबाव बना और कीमतों में तेजी आई। […]