Kedarnath: चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौत; 1500 यात्री सुरक्षित निकाले गए

केदारनाथ। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा आने की घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मलबा और पत्थर आने से मार्ग पर कई यात्री फंस गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया और करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया। पत्थरों की चपेट में आने से बच्चे की मौत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। इसी दौरान पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर […]