छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- हमारी माटी की पहचान और स्वाभिमान है छत्तीसगढ़ी भाषा
रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और प्रदेश की आत्मीयता रची-बसी है। यह भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और आत्मीयता झलकती है। पीढ़ियों से यह भाषा हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है। दैनिक जीवन और शिक्षा में छत्तीसगढ़ी के इस्तेमाल पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी […]



