छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 64 निरीक्षकों का तबादला, डीजीपी ने जारी किया आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है। नक्सल क्षेत्रों और मैदानी जिलों के बीच हुआ स्थानांतरण जारी आदेश के अनुसार, कई निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत कई निरीक्षकों को बस्तर संभाग और अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा […]