छत्तीसगढ़ बनेगा फिल्म शूटिंग का बड़ा केंद्र, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर तेज हुई तैयारी; स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
रायपुर: छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू की है। इसी सिलसिले में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की मौजूदा फिल्म नीति को अधिक प्रभावी बनाने और बहुप्रतीक्षित चित्रोत्पला फिल्म सिटी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। फिल्म शूटिंग के लिए नए स्थलों की होगी पहचान मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन स्थलों के […]



