CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश-वज्रपात की संभावना, रायपुर लगातार चौथे दिन सबसे गर्म

रायपुर। मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बढ़ सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट का पहला दौर शुरू होने के आसार हैं। अगले सप्ताह से रात में बढ़ेगी ठंडक मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बीते दिनों मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। अब रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। अगले सप्ताह तक हवा की दिशा में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान […]