CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अभी नहीं गिरेगा तापमान, 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क; रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर के लिए मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर का स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, शहर […]