CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ने लगा साइक्लोन अर्नब का असर, दो दिन में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; फिर सताएगी गर्मी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से हुई झमाझम बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। 28 अक्टूबर से शुरू हुई बारिश ने प्रदेश के कई जिलों को तरबतर कर दिया। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां कुसमी में सबसे अधिक 28 सेंटीमीटर वर्षा हुई। हालांकि, अब मौसम विभाग ने बारिश में कमी आने और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। रायपुर में आज भी बारिश के आसार राजधानी रायपुर में […]



