छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों का आतंक! 30 KM तक पुलिस से फिल्मी पीछा, थाना प्रभारी को कार से कुचलने की कोशिश, कचरे में फेंक गए 400 किलो गांजा

कांकेर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा दुस्साहस दिखाया कि केशकाल थाना प्रभारी को ही अपनी कार से कुचलने की कोशिश कर दी। केशकाल से कांकेर तक करीब 30 किलोमीटर तक पुलिस और तस्करों के बीच पीछा चलता रहा। इस दौरान कार की चपेट में आने से थाना प्रभारी रितेश मिश्रा के पैर के अंगूठे में गंभीर चोट आई। हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। जानकारी के अनुसार, ओडिशा से गांजे की खेप लेकर आ रही फॉर्च्यूनर कार के साथ एक टाटा वैक्सीन वाहन भी चल रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को […]