छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब का शक! पार्षद समेत दो की मौत, तीसरे की हालत बिगड़ी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, शराब पीने वाले एक अन्य युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी थी शराब मामला पामगढ़ नगर पंचायत का है। मृतकों की पहचान बीएसपी पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे के रूप में हुई है। जानकारी […]