CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक; रायपुर में 33 डिग्री के आसपास रहेगा पारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश की गतिविधियां थमने के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक […]



