स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ में पहला दौरा, बिना होर्डिंग-बैनर के पहुंचीं रायपुर; ‘मन की बात’ के बाद शुरू हुआ बैठकों का दौर

रायपुर। भाजपा की नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार, 25 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। रायपुर एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नहीं लगाए गए होर्डिंग और बड़े बैनर-पोस्टर स्मृति ईरानी के निर्देश पर उनके स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर शहर तक बड़े होर्डिंग और बैनर-पोस्टर नहीं लगाए गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने दौरे के दौरान सादगी और संगठनात्मक अनुशासन पर जोर […]