स्मृति ईरानी के प्रभारी बनते ही छत्तीसगढ़ में पोस्टर वार, कांग्रेस के निशाने पर महंगाई; अरुण साव ने अमेठी का दिया हवाला

रायपुर। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के पुराने संसदीय भाषण और महंगाई के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर निशाना साधा है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी के अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव जीतने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस में उनके नाम को लेकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर जारी किया पोस्टर कांग्रेस ने स्मृति […]