CG News: छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी स्कॉच! जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी ब्रांडों की कीमतों में कटौती

रायपुर। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर अब छत्तीसगढ़ के शराब बाजार में भी दिखाई देने लगा है। समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती की गई है। पहले जहां 150 प्रतिशत आयात शुल्क लगता था, वहीं अब इसे घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका फायदा प्रदेश में बिकने वाले प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों पर पड़ा है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने 33 विदेशी शराब ब्रांडों की संशोधित दरों को मंजूरी देते हुए नई सूची जारी की है। इसमें जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी दर्ज की […]