बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर युवाओं का फूटा गुस्सा, जगदलपुर में चक्काजाम; पुलिस से झूमाझटकी, 3 दिन का अल्टीमेटम
जगदलपुर। बस्तर फाइटर भर्ती में स्थानीय युवाओं के लिए पदों की संख्या बढ़ाने और आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग को लेकर बस्तर में युवाओं का आंदोलन तेज हो गया है। पिछले एक सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शन अब सड़क पर उतर आया है। शुक्रवार को जगदलपुर के आमागुड़ा में बस्तरिया राज मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। पुलिस लगातार माइक के जरिए प्रदर्शनकारियों को चक्काजाम की अनुमति नहीं होने की जानकारी देकर वापस लौटने की अपील करती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना […]



